देवरिया के बहोर धनौती गांव पहुंचे सीएम, इन्‍हें दी श्रद्धांजलि

देवरिया के बहोर धनौती गांव पहुंचे सीएम, इन्‍हें दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र के बहोर धनौती गांव में पहुंचे। उन्होंने गोरक्षनाथ मंदिर के मुख्य पुरोहित रामानुज त्रिपाठी की पत्नी मरजादी देवी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। करीब 20 मिनट तक रूक कर परिजनों को सांत्वना दी और फिर हेलीकॉप्टर से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब 20 मिनट विलंब से 2.40 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बहोर धनौती गांव  में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से वे सीधे रामानुज त्रिपाठी के घर पहुंचे। यहां परिजनों से करीब 20 मिनट तक बातचीत कर सांत्वना दी।


इसके बाद पुरोहित के दरवाजे पर मुख्यमंत्री ने आम का एक पौधा लगाया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मत्स्य राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, विधायक जन्मेजय सिंह, सुरेश तिवारी, काली प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय कुमार दूबे, जितेंद्र प्रताप राव, भूपेंद्र सिंह, दीपक मिश्र उर्फ शाका, नरेंद्र मिश्र, नगर पालिका देवरिया की चेयरमैन अलका सिंह, बरहज के चेयरमैन उमाशंकर सिंह विशेन, हियुवा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, जिला संयोजक नीरज शाही, जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, संजय सिंह, अमित मोदनवाल, नीरज श्रीवास्तव, जितेंद्र भारत, धनवंत सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रभूषण तिवारी, मोहन पाठक आदि लोग मौजूद रहे।


हेलीपैड पर मुख्य पुरोहित रामानुज त्रिपाठी के पुत्र व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी दिनेश मणि त्रिपाठी समेत दर्जनों भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए डीएम अमित किशोर, एसपी डा श्रीपति मिश्र समेत पुरा प्रशासनिक अमला सुबह से ही बहोर धनौती गांव में मुस्तैद था। गांव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करते हुए करीब आठ सौ पुलिसकर्मी लगाए गए थे।